American Dream
ऑफिस की कैंटीन का किस्सा
ऑफिस की कैंटीन में खाने की लाइन में खड़े-खड़े मुझे काफी देर हो चुकी थी। लाइन चींटी की रफ्तार से चल रही थी—इतनी धीमी कि वक्त जैसे थम गया हो। इंडिया में तो अक्सर लाइन में भी लड़ाई और फुल एंटरटेनमेंट हो जाता है, लेकिन यहां सबको जैसे कोई जल्दी ही नहीं थी। न कोई लाइन तोड़ने की कोशिश कर रहा था, न ही कोई धक्का-मुक्की हो रही थी। सब बस अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
मेनू देख कर मैं भी समझ नहीं पा रहा था कि क्या ऑर्डर करूं। पिछले दो दिनों से तो बस पिज्जा ही उठाता रहा, कुछ और समझ ही नहीं आता। इस बार सोचा कि कुछ हेल्दी खा लेता हूं—शायद कोई सैंडविच बनवा लूं जिसे यहां लोग ‘सलाद’ कहते हैं। लाइन में खड़े-खड़े आखिरकार मेरा नंबर भी आ ही गया। मैंने काफी सोच-समझकर सैंडविच के लिए सलाद के कंटेंट बता दिए—ब्रेड, पनीर और न जाने कितने ही चीज़ों के प्रकार गिनवा दिए। लेकिन काउंटर पर खड़ी लड़की अभी भी मुझसे कुछ पूछे जा रही थी। मैं समझ नहीं पा रहा था कि आखिर ये और क्या चाहती है! मैंने बार-बार कहा, “बस हो गया, दे दो।” लेकिन वो है कि सवाल पे सवाल किए जा रही थी, जैसे उसे भी गुस्सा आ रहा हो।
तभी अचानक पीछे से एक आवाज आई। एक लड़की ने कहा, “वो पूछ रही है कि यहीं खाओगे या ले जाओगे।” मेरी तो हंसी छूट गई। मैंने इशारे से कहा, “यहीं खाऊंगा,” और तब जाकर उसने सैंडविच दिया।
यूएस आए हुए अभी बस एक ही दिन हुआ था, लेकिन ऐसा लग रहा था जैसे काफी समय बीत गया हो। सैंडविच खत्म करने के बाद सोचा, चलो बाहर जाकर सिगरेट पीता हूं। इंडिया से यहां आने के बाद एक भी सिगरेट नहीं पी थी, क्योंकि कहीं मिल ही नहीं रही थी। स्मोकिंग जोन में एक बंदे से पूछा, तो उसने बताया कि सिगरेट Walgreens या किसी गैस स्टेशन पर मिलेगी। ऑफिस के अंदर ही Walgreens का एक स्टोर था, और संयोग से मैं Walgreens IT के लिए TCS के साथ काम कर रहा था।
स्टोर में जाकर मैंने सिगरेट मांगी तो काउंटर वाले बंदे ने आईडी मांगी। मेरे पास आईडी के नाम पर सिर्फ भारतीय पासपोर्ट था, जो होटल में छूट गया था। उसने सिगरेट देने से मना कर दिया। मुझे थोड़ा अजीब लगा, आखिर मैं तो यहीं काम करता था, लेकिन नियमों का पालन करना जरूरी था।
बाहर निकला तो थोड़ा निराश था, पर तभी स्मोकिंग जोन में वही बंदा दिखा जिसने मुझे पहले सिगरेट के बारे में बताया था। उसने सिगरेट पीते हुए मेरी तरफ देखा और मुस्कुराते हुए कहा, “आप एक ले सकते हैं।” सिगरेट पीने वालों की बॉन्डिंग ही कुछ अलग होती है—हमेशा अजनबियों को भी अपना सा महसूस करा देती है।
यूएस में ये मेरा पहला दिन था, और इतनी सी बातों में मैंने सीख लिया कि यहां की छोटी-छोटी बातें भी खुद में एक बड़ा सबक होती हैं। धीरे-धीरे, ये भी एक नया घर बन जाएगा।
The story of the office canteen
I had been standing in the line for food in the office canteen for quite some time. The line was moving at the speed of an ant – so slow that it seemed as if time had stopped. In India, there is often fighting and full entertainment in the line, but here it seemed as if no one was in a hurry. No one was trying to break the line, nor was there any jostling. Everyone was just waiting for their turn.
Looking at the menu, I too was unable to understand what to order. For the last two days I kept picking up pizza, I could not think of anything else. This time I thought of eating something healthy – maybe I should get a sandwich made which people here call ‘salad’. After standing in the line, finally my turn came. After a lot of thought, I told the ingredients of the salad for the sandwich – bread, cheese and many other types of things. But the girl standing at the counter was still asking me something. I was not able to understand what else she wanted! I kept saying, “Enough is enough, give it to me.” But she kept asking questions one after the other, as if she was also getting angry.
Suddenly a voice came from behind. A girl said, “She is asking if you will eat here or take it away.” I burst out laughing. I gestured and said, “I will eat here,” and then she gave me the sandwich.
It had been just one day since I had come to the US, but it felt like a long time had passed. After finishing the sandwich, I thought, let’s go out and smoke a cigarette. I had not smoked a single cigarette after coming here from India, because I was not able to find one anywhere. When I asked a guy in the smoking zone, he told me that I would get cigarettes at Walgreens or any gas station. There was a Walgreens store inside the office, and coincidentally I was working with TCS for Walgreens IT.
When I went to the store and asked for a cigarette, the guy at the counter asked for my ID. I only had my Indian passport as ID, which I had left behind at the hotel. He refused to give me cigarettes. I felt a little weird, after all I worked here, but it was important to follow the rules.
I was a little disappointed when I came out, but then I saw the same guy in the smoking zone who had told me about cigarettes earlier. He looked at me while smoking and said smilingly, “You can have one.” The bonding between smokers is different- it always makes even strangers feel like one of them.
This was my first day in the US, and in all this I learned that even the smallest things here are a big lesson in themselves. Slowly, this too will become a new home.