उधार की कॉपी
आज पुराने दस्तावेज़ों के बीच तलाश करते हुए एक पुरानी कॉपी हाथ लगी। उसे देखते ही बचपन की अनगिनत यादें ताज़ा हो गईं। मेरे बेटे ने जब इसे देखा तो उत्सुकता से पूछा, “इसमें क्या लिखा है?” मैंने उसके सामने कॉपी के पन्ने खोल दिए। आश्चर्यचकित होकर उसने कहा, “यह तो हाथ से लिखा हुआ क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट लग रहा है।” उसकी बात सही थी। यह उस दौर की बात है जब क्रेडिट कार्ड का चलन नहीं था। 90 के दशक में हमारे घर का क्रेडिट सिस्टम बनिया की “उधार की कॉपी” पर निर्भर था।
जब भी सामान लेने जाते, यह कॉपी साथ ले जाते। दुकानदार उसमें सामान, उसकी मात्रा और कीमत लिख देता, और अपनी कॉपी में भी वही दर्ज कर लेता। यह ठीक आज के क्रेडिट कार्ड जैसा था। महीने के अंत में पापा कॉपी देखकर पूरा हिसाब चुका देते।
हम बच्चों के लिए यह कॉपी एक वरदान थी। अक्सर घर के सामान के साथ कुछ टॉफियां भी ले लेते और कोई रोक-टोक नहीं होती। महीने के अंत में जब पापा पेमेंट करते, तो कुछ डांट पड़ जाती, लेकिन हम सोचते, “एक दिन की डांट से क्या होगा?” यह सिस्टम हमें सुरक्षित भी लगता था। हालांकि, दुकानदार कैश वाले ग्राहकों को प्राथमिकता देते और उधार वालों को कभी-कभी इंतजार करना पड़ता।
सब कुछ सही चल रहा था, लेकिन एक घटना के बाद पापा ने इस कॉपी का उपयोग पूरी तरह बंद कर दिया।
एक बार मम्मी ने मुझे कुछ सामान लेने भेजा। मैं अपनी कॉपी लेकर दुकान पहुंचा। दुकान में भीड़ थी, और दुकानदार ने मुझे इंतजार करने को कहा। तभी कुछ गरीब बच्चे टॉफी लेने आए। उनकी चिल्लर कम थी, इसलिए दुकानदार ने कहा कि पचास पैसे कम होने के कारण उन्हें सिर्फ एक टॉफी मिलेगी। उनकी मायूसी देखकर मैं परेशान हो गया।
जब मेरी बारी आई, तो मैंने सामान के साथ टॉफियां भी खरीदीं और तुरंत उन बच्चों को दे दीं। बच्चों की खुशी देखकर अच्छा लगा, लेकिन दुकानदार को यह बात पसंद नहीं आई। उन्होंने मुझसे कहा, “बेटा, तुम्हें पैसे की कीमत नहीं समझ आती।” शायद वह सही थे। हो सकता है कि इस उधारी की कॉपी की वजह से मैंने ऐसा किया हो। बिना कुछ कहे, मैं घर आ गया।
शाम को पापा घर आए और बताया कि दुकानदार ने शिकायत की थी कि हम ज्यादा टॉफियां ले रहे हैं। मैंने पापा को पूरी घटना बताई। पापा ने कहा, “तुमने बच्चों को टॉफियां देकर सही किया। मुझे तुम पर भरोसा है कि तुम पैसे बर्बाद नहीं करते। लेकिन मुझे लगता है कि अब इस कॉपी का उपयोग बंद कर देना चाहिए।”
पापा को यह अच्छा नहीं लगा कि हमें इंतजार करना पड़ता या दुकानदार से ऐसी बातें सुननी पड़तीं। उसी शाम पापा ने दुकान जाकर हिसाब चुकता किया और उधारी की कॉपी हमेशा के लिए बंद करवा दी। इसके बाद से हम कैश पर सामान लेने लगे। अब हम किसी भी दुकान से सामान खरीद सकते थे, और दुकान पर जाना भी कम हो गया।
वर्षों बाद, इस पुरानी कॉपी को देखकर वह घटना और बचपन की यादें ताजा हो गईं। उस समय लगा था कि इसे बंद करना सही था। लेकिन आज जब क्रेडिट कार्ड का स्टेटमेंट देखता हूं, तो कभी-कभी लगता है कि उसे बंद करना इतना आसान नहीं होता।
Today while searching among old documents, I came across an old notebook. Seeing it, countless childhood memories were refreshed. When my son saw it, he asked curiously, “What is written in this?” I opened the pages of the notebook in front of him. Surprised, he said, “This looks like a handwritten credit card statement.” He was right. This was the time when credit cards were not in vogue. In the 90s, our home’s credit system was dependent on the “Udhar Ki Copy” of the merchant.
Whenever we went to buy goods, we would take this notebook with us. The shopkeeper would write the goods, their quantity and price in it, and would also record the same in his notebook. It was just like today’s credit card. At the end of the month, Papa would look at the notebook and pay the entire bill.
This notebook was a boon for us children. Often we would take some toffees along with the household goods and there was no restriction. At the end of the month, when Papa would make the payment, we would get scolded, but we would think, “What will a scolding of one day do?” This system seemed safe to us too. However, the shopkeepers gave preference to customers with cash and those with credit sometimes had to wait.
Everything was going well, but after one incident, Papa stopped using this notebook completely.
Once Mummy sent me to buy some goods. I reached the shop with my notebook. The shop was crowded, and the shopkeeper asked me to wait. Just then some poor children came to buy toffees. They had less change, so the shopkeeper said that since they had fifty paise less, they would get only one toffee. I got upset seeing their disappointment.
When my turn came, I bought toffees along with the goods and immediately gave them to those children. It was nice to see the happiness of the children, but the shopkeeper did not like this. He said to me, “Son, you do not understand the value of money.” Maybe he was right. Maybe I did this because of this borrowed notebook. Without saying anything, I came home.
In the evening, Papa came home and told me that the shopkeeper had complained that we were buying more toffees. I told my father the whole incident. Papa said, “You did the right thing by giving toffees to the children. I trust you not to waste money. But I think we should stop using this notebook now.”
Papa did not like that we had to wait or listen to such things from the shopkeeper. That very evening Papa went to the shop and settled the accounts and closed the credit notebook forever. From then on we started buying things on cash. Now we could buy things from any shop, and our visits to the shop also reduced.
Years later, looking at this old notebook brought back memories of that incident and childhood. At that time it seemed right to close it. But today when I look at the credit card statement, sometimes I feel that closing it is not so easy.
