अंपायर
मोहल्ले के किनारे वाले मकान जो काफी सालों से न पेंट हुआ था और न ही कुछ काम हुआ था। घर की हालत बयान करती थी कि अब वहाँ सिर्फ 2 बुजुर्ग रहते हैं जो कि रिटायर होने के बाद अपने बच्चों के इंतज़ार में ज़िंदगी गुज़ार रहे हैं। जब बच्चे परिवार संग आ जाते हैं तो इस सुनसान से घर में न जाने कहाँ से रौनक आ जाती है, वरना वीरान सा पड़ा ये मकान अजीब सा लगता है। मिश्रा जी को रिटायर हुए 10 साल हो गए हैं। वैसे तो काफी फिट रहते हैं और नियम धर्म के पक्के हैं। सुबह पार्क में टहलना और पूरा दैनिक जागरण पढ़ना उनका रोज़ का नियम है सुबह का। फिर बाहर लगे कनेर के पेड़ से कुछ फूल चुन लेना और उसको पास के शिव मंदिर में जल के साथ भोले बाबा को चढ़ा देना। मोहल्ले में वैसे ज़्यादा पुराने लोग हैं नहीं पर उनकी आदत है कि सबको नमस्ते हाल चाल लेते रहना। मोहल्ले में वैसे तो हर दूसरे घर का हाल यही है कि बच्चे या तो बाहर पढ़ने चले गए हैं या फिर नौकरी करने। दीवाली होली पे तो पूरे मोहल्ले की रौनक ही अलग होती है जब सबके बच्चे मेहमान बनके अपने घरों में आते हैं। मिश्रा जी के बच्चे अब ज़्यादा नहीं आते क्योंकि उनके पोते पोतियों का स्कूल है और पढ़ाई है। कई बार सोचते हैं कि बच्चों के साथ रहने को चले जाएँ पर इलाहाबाद शहर का मोह छोड़ना आसान भी नहीं है। इन शहर की गलियों में जहाँ सारा जीवन बीता दिया, कैसे छोड़ के जाएँ।
आजकल दोनों की तबीयत सही नहीं है और बस रह-रह के घबराहट हो जाती है कि अगर तबीयत ख़राब हुई तो कैसे हस्पताल तक जाएंगे। मिश्रा जी ने तो अपने आप को काफी फिट रखा है अपनी दिनचर्या से, पर मिश्रायण को गठिया की वजह से चलने में तकलीफ़ होती है। मिश्रायण घर की खिड़की से बस आने-जाने वालों को देख के अपना टाइम बीता लेती हैं। पूरे दिन में सिर्फ अपने बच्चों से बात करने का इंतज़ार—कोई ऑफिस जाते हुए कॉल कर लेता है तो खाना खाते हुए—बस थोड़ी देर की बात चीत से ऐसा लगता है कि उनके साथ ही तो रह रहे हैं। उनके यहाँ कौन आया या खाने में क्या बना, जानके ही अच्छा सा लग जाता है जैसे कि हम तो उनकी ही ज़िंदगी में शामिल हैं, पर फ़ोन कट जाते ही वो उदासी, अकेलापन फिर वापस आ जाता है। लगता है कि दिन कैसे कटेगी, बस उनकी ज़िंदगी तो उस फ़ोन के इंतज़ार में ही कटे जा रही है। अक्सर शाम का समय काटना ज़्यादा मुश्किल हो जाता कि कुछ दिनों से मोहल्ले में बच्चे क्रिकेट खेलने लगे थे। मिश्रायण को बच्चों का क्रिकेट खेलना पसंद नहीं था क्योंकि उनको हमेशा लगता कि कहीं शोर में वो फ़ोन की घंटी न सुन पाईं और बच्चों से बात न हुई तो। वो अक्सर आके बच्चों को बोलतीं कि तुम लोग बहुत शोर करते हो, यहाँ मत खेलो, जाके अपने घरों के सामने खेलो। उन्होंने मिश्रा जी से बोला कि ये तो इस मोहल्ले के बच्चे नहीं हैं तो तुम मना क्यों नहीं करते इनको यहाँ खेलने से।
मिश्रा जी ने बोला, “अरे ये सामने वाले शर्मा जी के पोते के दोस्त हैं स्कूल के, तो यहाँ आके खेलते हैं। अब कहाँ जाएंगे? वैसे भी पार्क तो आजकल शादी घर बन गए हैं, तो खेल लेने दो।”
मिश्रा जी को बच्चों का इस तरह खेलना बहुत पसंद था, वो तो अक्सर काफी उत्सुकता से देखते और कभी-कभी तो थर्ड अंपायर का रोल भी अदा करते। मिश्रायण को लेकिन बच्चों का खेलना बिलकुल पसंद नहीं आ रहा था। फिर अचानक से न जाने क्या हुआ, बच्चे 2 दिन खेलने नहीं आए, और मिश्रायण को तो न जाने कौन सी मन माँगी मुराद मिल गई। अब वो चैन से अपने बच्चों से बात करतीं कि चलो बाहर होने वाला शोर शराबा कम हुआ, पर मिश्रा जी दुखी थे कि ऐसा क्या हो गया जो बच्चे नहीं आ रहे हैं। शाम को क्रिकेट देखने का लुत्फ खत्म हो गया। फिर एक दिन सामने उनको पड़ोसी शर्मा जी का पोता दिखा तो उन्होंने पूछ ही लिया कि, “क्या हो गया भाई? तुम लोगों ने क्रिकेट खेलना ही बंद कर दिया क्या? किसी ने कुछ बोला है?”
लड़के ने हिचकिचाते हुए बोला, “अरे अंकल, हम लोगों का बल्ला टूट गया है और फिलहाल तो बस बैट खरीदने के लिए पैसे कलेक्ट कर रहे हैं।” ये सुनकर मिश्रा जी को अच्छा सा न लगा। वो बच्चे बहुत ही साधारण सा पुराना बैट इस्तेमाल करते थे। बल्ले की हालत भी काफी खराब ही थी और वो सब भी एक गरीब या मध्यम वर्गीय परिवार से थे तो बैट खरीदना इतना आसान भी नहीं था।
मिश्रा जी ने छत पे जाके देखा तो एक लकड़ी का पतरा पड़ा हुआ था। उन्होंने अपने औजार निकाले और लकड़ी के उस पत्रे को काट पीट के एक बल्ला बना दिया। काफी मेहनत करने के बाद वो नीचे आए तो देखा मिश्रायण का मुँह फुला हुआ था। “ऊपर क्या करने गए थे? और ये तोड़ फोड़ की आवाज़ आ रही थी, क्या चल रहा है?” मिश्रा जी धीरे से बल्ला आगे किया और बोले कि उन बच्चों के लिए बैट बना रहा था। ये देख के तो मिश्रायण का पारा हाई हो गया। “आजतक अपने बच्चों के लिए तो तुमने कुछ न किया, अब बुढ़ाई में सठिया गए हो क्या?”
मिश्रा जी की आँख में आँसू थे और वो बोले, “हाँ, मैंने कभी अपने बच्चों को खेलता नहीं देखा। हमेशा बस यही लगा रहा कि ये सब पढ़ लिख के जॉब करने चले जाएँ, और वो चले गए। सच कहूँ तो, इन सब बच्चों में अपने बच्चों का बचपन खोज रहा हूँ। और ये बैट क्यों बनाया? क्योंकि मैं खुद अपने बचपन में एक अच्छे बैट से नहीं खेल पाया। माँ बाप रोकते रहे, कभी किसी ने कोई बैट दिलाया ही नहीं, तो आज इन बच्चों में अपना बचपन याद आ गया।”
मिश्रायण हैरान थीं ये सब सुनके पर कुछ बोली नहीं और बाहर आ गईं। मिश्रा जी ने जैसे ही बच्चों को बैट दिया, सारे बच्चे खुशी से ताली बजाने लगे। मोहल्ले की वो शाम की क्रिकेट की रौनक वापस आ गई थी। मिश्रा जी अब ऑफिशियली अंपायर बन गए थे।
The house on the edge of the neighborhood hadn’t been painted or repaired for many years. The condition of the house itself suggested that now only two elderly people lived there, spending their retired life waiting for their children. When the children arrive with their families, a sudden cheerfulness fills the lonely house; otherwise, the deserted place feels strange. It’s been 10 years since Mishra ji retired. He’s quite fit and a man of strict discipline. Morning walks in the park and reading the entire ‘Dainik Jagran’ newspaper is his daily routine. After that, he picks some flowers from the oleander tree outside and offers them to Bhole Baba (Lord Shiva) in the nearby Shiva temple with water. There aren’t many old residents left in the neighborhood, but he makes it a habit to greet everyone and ask how they are. In the neighborhood, the situation is the same for nearly every second house: the children have either gone away to study or for work. The neighborhood has a completely different vibrancy during Diwali and Holi when everyone’s children come home as guests. Mishra ji’s children don’t visit as often now because their grandchildren have school and studies. He often thinks about moving to live with his children, but it’s not easy to leave the attachment of Allahabad city. How can he leave the streets of this city where he has spent his entire life?
Nowadays, both of them aren’t well, and they constantly feel a sense of anxiety that if their health deteriorates, how will they get to the hospital? Mishra ji has kept himself quite fit with his daily routine, but Mishrayian (his wife) has difficulty walking due to arthritis. Mishrayian passes her time by looking at people coming and going from the house window. Throughout the day, she just waits to talk to her children—when someone calls while going to the office, or while eating—a brief conversation makes her feel as if she is living with them. Knowing who visited them or what they cooked makes her happy, as if “we are part of their life,” but as soon as the phone hangs up, the sadness and loneliness return. She feels like her life is just passing in the wait for that phone call. The evening time often becomes harder to pass because some children started playing cricket in the neighborhood recently. Mishrayian didn’t like the children playing cricket because she was always worried that in the noise, she might not hear the phone ring and miss talking to her children. She often goes and tells the children, “You make a lot of noise, don’t play here, go play in front of your own houses.” She told Mishra ji, “These aren’t the children of this neighborhood, so why don’t you forbid them from playing here?”
Mishra ji replied, “Oh, they are the school friends of the neighbor, Sharma ji’s grandson, so they come here to play. Where else will they go anyway? The parks have become like wedding halls these days, so let them play.”
Mishra ji really liked watching the children play like this; he often watched with great enthusiasm and sometimes even played the role of a third umpire. However, Mishrayian absolutely did not like the children’s game. Then suddenly, for some unknown reason, the children didn’t come to play for two days, and Mishrayian felt as if her heart’s desire had been fulfilled. Now she could talk to her children peacefully, thinking the outside noise and clamor had finally stopped. But Mishra ji was sad about what might have happened that the children weren’t coming. The joy of watching the evening cricket was gone. Then one day, he saw his neighbor Sharma ji’s grandson and couldn’t help but ask, “What happened, folks? Have you stopped playing cricket? Did someone say something to you?”
The boy stammered and replied, “Oh, Uncle, our bat is broken, and for now, we are just collecting money to buy a new one.” Hearing this didn’t sit well with Mishra ji. The children were using a very plain, old bat. The bat was in very poor condition, and since they all belonged to poor or middle-class families, buying a new bat wasn’t easy.
Mishra ji went up to the roof and saw a wooden plank lying there. He took out his tools and, by cutting and shaping the wooden plank, he crafted a bat. After a lot of hard work, he came downstairs and saw that Mishrayian was frowning. “What were you doing upstairs, and what was that noise of breaking things? What’s going on?” she demanded. Mishra ji quietly held the bat forward and said he was making a bat for those children. Seeing this made Mishrayian’s temper flare up. “You never did anything for your own children, and now in your old age, have you lost your mind?”
Tears welled up in Mishra ji’s eyes, and he said, “Yes, I never saw my own children play. I was always worried that they should study and get a job, and they went away. To tell you the truth, I am searching for my own children’s childhood in these kids. And why did I make this bat? Because I myself never got to play with a good bat in my childhood. My parents kept stopping me, and no one ever got me a bat. So today, I was reminded of my own childhood in these children.”
Mishrayian was surprised to hear all this but said nothing and went outside. As soon as Mishra ji gave the bat to the children, all the kids started clapping with joy. The evening cricket vibrancy of the neighborhood had returned. Mishra ji had now officially become the umpire.