कॉलेज एलुमनी फ़ंक्शन

एयरपोर्ट से उतरकर मैंने अलीगंज के लिए उबर बुक की, और रास्ते भर बस यही महसूस होता रहा कि कितना कुछ बदल गया है।

एक समय था जब चारबाग से बैग लेकर सीधे टैक्सी या सूमो में बैठ जाते थे और ड्राइवर से बस इतना कहते—

“इंजीनियरिंग कॉलेज चलना है।”

सड़कें याद थीं—पुरनिया चौराहा, राम-राम बैंक, गोमती का पुल, हनुमान सेतु…

पर आज ये टैक्सी किस दिशा में ले जा रही थी, समझ ही नहीं आ रहा था।

मैंने ड्राइवर से पूछा तो उसने कहा,

“सर, ये नया फ्लाईओवर है। इससे सीधे कुर्सी रोड के पास पहुँच जाएंगे।”

लखनऊ सचमुच बदल चुका था।

लुलु मॉल और फीनिक्स मॉल देखकर तो लगा जैसे किसी और ही शहर में आ गया हूँ।

टैक्सी की रफ़्तार विकास की कहानी सुना रही थी,

पर मन अब भी उसी टाटा सूमो में बैठा था—

चारबाग से अलीगंज जाते हुए, नॉवेल्टी और साहू सिनेमा की यादों में खोया हुआ।

वो यादें आज के किसी भी मॉल से ज़्यादा खूबसूरत थीं—

बस अब यादों में ही बची थीं।

अचानक मैंने ड्राइवर से पूछा,

“साहू सिनेमा अभी है हज़रतगंज में?”

उसने अजीब नज़रों से देखा और बोला,

“सर, वहाँ जाने के लिए अब मेट्रो से जाना अच्छा रहेगा।”

ओहो… तो अब लखनऊ में मेट्रो भी चलने लगी है।

सच में, बहुत दिनों बाद आया हूँ।

ड्राइवर ने कहा,

“एयरपोर्ट से आप मेट्रो से भी आ सकते थे।”

लखनऊ अब वो नहीं रहा जिसे मैं अपनी स्प्लेंडर पर अलीगंज से PGI तक घूम लेता था

और लगता था कि शहर का एक कोना दूसरे कोने से बस दो मिनट दूर है।

फिर भी, बदली हुई हवा में एक जानी-पहचानी खुशबू थी—

अपनापन।

मैं 22 साल बाद अपने कॉलेज जा रहा था।

2004 में जब इंजीनियरिंग करके निकले थे, तब लगता था—

ये दोस्त, ये कॉलेज… ज़िंदगी का हिस्सा रहेंगे हमेशा।

पर जिनके साथ दिन-रात गुज़रा, उनसे सालों बात तक नहीं हुई।

कुछ की शक्लें तक याद नहीं।

कभी किसी का बर्थडे ग्रीटिंग,

कभी सोशल मीडिया पर एक-दो कमेंट।

कुछ के बारे में तो बस LinkedIn से ही पता चलता—

“अच्छा, ये आजकल यहाँ काम कर रहा है।”

जो सबसे क़रीबी दोस्त थे,

वो भी अब बस WhatsApp कॉन्टैक्ट बनकर रह गए—

साल में एक बार “HBD” भेज देने वाले।

होस्टल के वो दोस्त, जिनके साथ दिन की शुरुआत होती थी…

न जाने कहाँ खो गए।

शायद सामने आ जाएँ तो पहचान भी न पाऊँ।

या शायद वो मुझे न पहचानें।

इन्हीं खयालों में खोया था कि ड्राइवर बोला,

“सर, कॉलेज आ गया।”

कॉलेज के आसपास बहुत कुछ बदल चुका था,

पर मेन बिल्डिंग, गेट और चौराहे की दुकानें

अब भी अपनेपन का एहसास करा रही थीं।

मैंने कहा,

“मुझे चौराहे पर ही उतार दो।”

एक छोटा सा बैग लेकर मैं उस चाय की दुकान पर पहुँचा।

बहुत देर तक चेहरों में उस चाय वाले भइया को ढूँढता रहा—

पर वो नहीं मिले।

यादों में लम्बू का ढाबा और फ़ौजी का ढाबा घूम रहे थे।

तभी पीछे से किसी ने ज़ोर से कंधे पर हाथ मारा—

“अरे बे, पहचाना कि नहीं?”

मुड़कर देखा—

अपना जिगरी दोस्त गुप्ता।

चेहरा वही था,

बस बाल कम और पेट थोड़ा ज़्यादा।

मैं हँसकर बोला,

“अरे, तू तो बिलकुल नहीं बदला।”

वो बोला,

“मज़े मत ले बेटा, तू ही मोटा हो गया है।”

“मुझे नहीं लगा था कि तू आएगा इसे अटेंड करने,” गुप्ता बोला।

“अरे यार, बताया तो था,” मैंने कहा,

“वैसे तो हर दो साल में इंडिया आ ही जाता हूँ,

इस बार जान-बूझकर इसी टाइम प्लान कर लिया।”

“और तू बता,” उसने पूछा,

“कब आया? कहाँ रुका है?”

“कल ही आया हूँ,” मैंने कहा,

“दिल्ली में रुका था। वहीं से अभी आ रहा हूँ।

आज रात इलाहाबाद निकल जाऊँगा,

फिर इसी हफ्ते वापस आयरलैंड।”

कॉलेज के बाद भी गुप्ता से कभी-कभार मिलना हो जाता था।

वो कॉलेज कैंपस से ही TCS चला गया था,

और मैं कुछ समय बाद ऑफ-कैंपस से TCS में सेलेक्ट हुआ।

2016 में वो US चला गया,

और मैं आयरलैंड।

दिल्ली में वो एक-दो बार मिलने आया था।

शुरू में बातें अक्सर होती थीं,

फिर धीरे-धीरे कम…

और फिर बहुत कम।

पर आज मिलकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगा।

ऐसा लगा जैसे अभी कल तक तो हम यहीं इसी कॉलेज में थे।

जैसे 22 साल का फ़ासला था ही नहीं।

“अरे सुन,” गुप्ता बोला,

“वोह भी आई हुई है।”

मैंने कहा,

“अबे, बहुत टाइम हो गया… भूल जा।”

वो हँसा,

“नहीं रे, अभी भी वैसी ही दिखती है।”

वही लड़की जिसे  साल इंजीनियरिंग में सोचता रहा

कि आज प्रपोज़ कर दूँ… आज कर दूँ…

और गुप्ता रोज़ चढ़ाता रहता—

“आज तो कर ही दे।”

फिर वो कैंपस जॉब से सेलेक्ट हो गई,

और मैं बेरोज़गार रह गया।

सामने से कुछ कॉलेज की लड़कियाँ आती दिखीं

तो मैं किनारे होने लगा।

गुप्ता ने खींचकर सबको हेलो बोला।

धीरे-धीरे चेहरे और नाम याद आने लगे।

कॉलेज की तरफ़ बढ़ते हुए दिल फिर ज़ोर से धड़कने लगा।

ऐसा लग रहा था जैसे अभी

D-ब्लॉक हॉस्टल से बाइक निकालकर

NGH तक एक चक्कर लगा आऊँ।

ऑडिटोरियम में एलुमनी फ़ंक्शन था।

अंदर सब कुछ वैसा ही था—

बस हम बदल गए थे।

सब दोस्तों को देखकर कॉलेज के पुराने दिन याद आने लगे।
समस्या यह थी कि कुछ दोस्तों के असली नाम याद ही नहीं आ रहे थे—
बस उनके अजीब-अजीब से रखे हुए निकनेम ही याद थे,
जैसे अंडा, चोमू और सैंडी।

तभी पीछे से आवाज़ आई,

“और भाई, NRI बनकर आए हो?

समझ नहीं आता लोगों को विदेश जाने में क्या मज़ा आता है।

सरकार ने इतना पैसा लगाया पढ़ाई में

और तुम लोग बाहर चले गए।”

पहले तो सोचा कुछ जवाब दूँ,

फिर लगा—थोड़ी देर की ही बात है।

हाथ मिलाते हुए मैंने कहा,

“कैसा है भाई, शर्मा ?”

“अच्छा हूँ,” वो बोला,

“और हाँ, सिटिज़नशिप भी ले ली।

काफ़ी टाइम से लाइन में लगा था।

चल, तू अपनी सुना।”

“बस यार,” मैंने कहा,

“हम तो यहीं हैं… बैंगलोर में।”

वो मुस्कराया,

“आजकल तो तेरी साइड बड़ा एंटी-इमिग्रेंट माहौल है।

संभल के रहना, कहीं पिटाई न हो जाए।”

कुछ लोग हँस पड़े।

मेरे मुँह से निकल गया,

“तूने तो कन्नड़ सीख ही ली होगी—

पिटाई से बचने के लिए।”

शर्मा  एकदम गंभीर हो गया।

“हाँ,” उसने कहा,

“जहाँ रहते हैं,

वहाँ की भाषा और संस्कृति का सम्मान तो करना ही चाहिए।”

“बिलकुल,” मैंने कहा,

“आख़िर दोस्त, हम दोनों ही इमिग्रेंट हैं।

फ़र्क बस इतना है—

उनके लिए तू दस साल से रहने वाला नॉर्थ इंडियन है,

और मैं… एक इंडियन-आयरिश सिटिज़न।”

शर्मा  कुछ देर चुप रहा।

फिर हम सब दूसरी बातों में लग गए—

जैसे कुछ हुआ ही न हो।

गुप्ता ने पूछा,

“तेरे बच्चों का क्या हाल है?”

मैं बोला,

“सच बताऊँ तो बच्चों से बात करता हूँ

तो लगता है किसी आयरिश मैनेजर से बात कर रहा हूँ।

और उन्हें बड़ा करते हुए

अपने माँ-बाप के लिए इज़्ज़त और बढ़ गई है।

पता नहीं कैसे पाला होगा उन्होंने हमें…

और ठीक से ‘थैंक यू’ भी नहीं बोल पाए कभी।”

तभी कॉलेज के टीचर सामने से आते दिखे।

हम सबने उन्हें ‘हेलो’ कहा।

मैं बहुत देर तक उन्हें देखता रहा।

न जाने कितने छात्रों को उन्होंने पढ़ाया होगा—

और वे भी आज हमारी तरह

दुनिया के कितने कोनों में होंगे।

शायद ही कोई इन्हें याद करता हो।

या कॉलेज में काम करने वाले उन लोगों को,

जिनका हाथ हमारी सफलता में भी तो रहा।

और हमने…

कभी ठीक से “थैंक यू” नहीं कहा।

एलुमनी फ़ंक्शन खत्म होने वाला था।

हम सब अपने-अपने घोंसलों में लौटने वाले थे।

पता नहीं अब फिर कब मुलाक़ात होगी…

या होगी भी या नहीं।

मैंने मुड़कर एक बार कॉलेज को देखा ही था कि किसी ने कहा,

“आ जा, एक ग्रुप फ़ोटो ले लेते हैं।”

फ़ोटो खिंच गई।

फ़ेसबुक पर भी लग गई।

और आज,

मीलों दूर बैठा मैं उसे देख रहा हूँ—

और बस यही सोच रहा हूँ…

**काश… मैं फिर जा पाता अपने कॉलेज।

काश… मैं भी उन तस्वीरों में होता।**

After landing at the airport, I booked an Uber for Aliganj. All along the way, I kept feeling how much everything had changed.

There was a time when we would get down at Charbagh with our bags, sit straight into a taxi or a Sumo, and simply tell the driver—

“Engineering college.”

The roads were familiar—Purniya Chauraha, Ram-Ram Bank, Gomti bridge, Hanuman Setu…

But today, I couldn’t even figure out which direction this taxi was taking.

When I asked the driver, he said,

“Sir, this is a new flyover. It’ll take us straight near Kursi Road.”

Lucknow had truly changed.

Seeing Lulu Mall and Phoenix Mall, it felt like I had entered an entirely different city.

The speed of the taxi narrated the story of development,

but my mind was still sitting in that Tata Sumo—

traveling from Charbagh to Aliganj, lost in memories of Novelty and Sahu Cinema.

Those memories were far more beautiful than any mall today—

but now they existed only in my mind.

Suddenly, I asked the driver,

“Is Sahu Cinema still there in Hazratganj?”

He looked at me oddly and said,

“Sir, it’s better to go there by metro now.”

Oh… so Lucknow has a metro now too.

Really, it’s been a long time since I last came.

The driver added,

“You could have come from the airport by metro as well.”

Lucknow was no longer the city where I could ride my Splendor from Aliganj to PGI

and feel like one corner of the city was just two minutes away from the other.

Still, in the changed air, there was a familiar fragrance—

a sense of belonging.

I was going to my college after 22 years.

Back in 2004, when we graduated as engineers, it felt like—

these friends, this college… would remain a part of life forever.

But the people I spent day and night with—

I hadn’t spoken to some of them for years.

I couldn’t even remember a few faces.

Occasionally a birthday greeting,

sometimes a comment or two on social media.

For some, LinkedIn was the only source of updates—

“Oh, so he’s working here these days.”

Even the closest friends

had now been reduced to WhatsApp contacts—

sending “HBD” once a year.

Those hostel friends, with whom each day began…

who knows where they got lost.

If they appeared in front of me today,

I might not even recognize them.

Or maybe they wouldn’t recognize me.

Lost in these thoughts, I heard the driver say,

“Sir, the college is here.”

A lot had changed around the college,

but the main building, the gate, and the shops at the crossing

still gave a feeling of familiarity.

I said,

“Drop me at the crossing.”

With a small bag, I walked to the tea stall.

For a long time, I searched faces for that tea vendor bhaiya—

but he wasn’t there.

Memories of Lambu’s Dhaba and Fauji’s Dhaba kept flashing by.

Just then, someone slapped my shoulder hard from behind—

“Hey man, don’t you recognize me?”

I turned around—

my closest friend, Gupta.

Same face,

just less hair and a slightly bigger belly.

Laughing, I said,

“Man, you haven’t changed at all.”

He replied,

“Don’t mess with me—you’re the one who’s gotten fat.”

“I didn’t think you’d come to attend this,” Gupta said.

“Come on, I told you,” I replied.

“I visit India every couple of years anyway.

This time I deliberately planned it around this.”

“And you tell me,” he asked,

“When did you arrive? Where are you staying?”

“I arrived just yesterday,” I said.

“I stayed in Delhi. Came straight from there.

Tonight I’ll leave for Allahabad,

and later this week, back to Ireland.”

Even after college, I met Gupta occasionally.

He joined TCS straight from campus,

and I got selected off-campus a little later.

In 2016, he moved to the US,

and I moved to Ireland.

He came to Delhi once or twice to meet.

Initially, we talked often,

then gradually less…

and then very rarely.

But meeting today, it didn’t feel like that at all.

It felt as if just yesterday we were here in this same college.

As if those 22 years never existed.

“Hey listen,” Gupta said,

“She is here too.”

I said,

“Man, it’s been a long time… forget it.”

He laughed,

“No, she still looks the same.”

she—

the same girl I spent years in engineering thinking,

“Today I’ll propose… today I will…”

while Gupta kept teasing me every day—

“Do it today at least.”

Then she got selected into college campus job,

and I remained unemployed.

As some college girls approached from the front,

I moved aside instinctively.

Gupta dragged me and said hello to everyone.

Slowly, faces and names started coming back.

As we walked toward the college, my heart started pounding again.

It felt like I could still take my bike out from D-Block hostel

and do a quick round till NGH.

The alumni function was in the auditorium.

Inside, everything was the same—

only we had changed.

Seeing all my friends, I started remembering the old college days. The problem was that I did not even remember the original names of some of my friends, just their strange nicknames like Anda Chomu Sandy.

Just then, a voice came from behind,

“So brother, you’ve come as an NRI?

I don’t understand what fun people find in going abroad.

The government spends so much on education,

and you people just leave.”

At first, I thought of replying,

then felt—this would be over soon anyway.

Shaking hands, I said,

“How are you, sharma ?”

“I’m good,” he said.

“And yes, I’ve taken citizenship too.

Was in the queue for a long time.

Now you tell me about yourself.”

“Nothing much,” I said.

“I’m right here… in Bangalore.”

He smiled,

“These days your side has a strong anti-immigrant atmosphere.

Be careful, you might get beaten up.”

Some people laughed.

I blurted out,

“You must have learned Kannada already—

to avoid getting beaten.”

sharma suddenly became serious.

“Yes,” he said,

“Wherever you live,

you must respect the local language and culture.”

“Absolutely,” I said.

“After all, my friend, we’re both immigrants.

The only difference is—

for them, you’re a North Indian living there for ten years,

and I… an Indian-Irish citizen.”

sharma stayed silent for a while.

Then we all drifted into other conversations—

as if nothing had happened.

Gupta asked,

“How are your kids?”

I said,

“To be honest, when I talk to them,

it feels like I’m talking to an Irish manager.

And while raising them,

my respect for my parents has only increased.

I don’t know how they raised us…

and we never even properly said ‘thank you’.”

Just then, some college teachers passed by.

We all greeted them.

I kept looking at them for a long time.

How many students must they have taught—

who, like us today,

must be scattered across corners of the world.

Hardly anyone remembers them.

Or the people working in the college,

whose hands also played a role in our success.

And we…

never really said “thank you.”

The alumni function was about to end.

We were all about to return to our respective nests.

Who knows when we’ll meet again…

or if we ever will.

I had just turned back to look at the college once more

when someone said,

“Come on, let’s take a group photo.”

The photo was taken.

It was uploaded on Facebook.

And today,

sitting miles away, I’m looking at it—

and thinking only this…

**If only… I could go back to my college again.

If only… I were there in those pictures.**