बात उन दिनों की है जब बोर्ड परीक्षा के परिणाम अख़बारों में छपा करते थे। सुबह-सुबह घर के बाहर अख़बार वाले की साइकिल की घंटी किसी त्योहार से कम नहीं लगती थी। लोग अपने रोल नंबर ढूँढ़ते थे और जिनके रोल नंबर के आगे “F” लिखा होता, वे उँगलियों पर गिने जा सकते थे। वह 90 का दशक था, जब उत्तर प्रदेश बोर्ड देश के सबसे कठिन और प्रतिष्ठित बोर्डों में गिना जाता था।

लेकिन अगर आपको लगता है कि पेपर लीक और नकल आज की समस्या है, तो शायद आप गलत हैं।

उन दिनों भी पेपर लीक होते थे। नकल होती थी। यहाँ तक कि 1992 में नकल विरोधी कानून भी लागू किया गया था। उस साल पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या अचानक बहुत कम हो गई थी। वजह सिर्फ कानून थी या परीक्षा केंद्रों में तैनात पुलिस, कहना मुश्किल है। लेकिन पुलिस की वर्दी आज भी भारतीय मन में दोस्ती से ज़्यादा डर का एहसास जगाती है। शायद अंग्रेज़ चले गए, मगर पुलिस का डर हमारे भीतर छोड़ गए।


उसी दौर में हमारे बोर्ड एग्ज़ाम चल रहे थे।

अगले दिन हिंदी का तीसरा पेपर – संस्कृत था।

मैं विज्ञान का छात्र था। पूरा साल फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स ने ही अपनी गिरफ्त में रखा था। जो थोड़ा समय बचता, वह अंग्रेज़ी को मिल जाता। हिंदी की किताबें तो मैंने शायद साल भर खोली भी नहीं थीं। बस पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र और उनके हल देख लिए थे।

हाँ, संस्कृत मेरी ताकत थी।

शिशु मंदिर में पढ़ाई की थी, इसलिए संस्कृत का व्याकरण मजबूत था। सच कहूँ तो अगर व्याकरण आ जाए, तो संस्कृत में अच्छे अंक लाना मुश्किल नहीं होता।

उस सुबह अभी सूरज भी पूरी तरह नहीं निकला था कि घर का दरवाज़ा ज़ोर से खटखटाया।

माँ ने आवाज़ दी,
“देखो तो, इतनी सुबह कौन आया है?”

बैठक में गया तो देखा, मेरा दोस्त आनंद बैठा था। चेहरे पर घबराहट भी थी और उत्साह भी।

मुझे देखते ही बोला,

“यार… संस्कृत का पेपर मिल गया है।”

मैं कुछ पल उसे देखता रह गया।

“लेकिन… पेपर तो कल है।”

उसने जेब से कुछ पन्ने निकाले और मेरी तरफ़ बढ़ाते हुए कहा,

“इसका सॉल्यूशन चाहिए।”

उस पल मेरे भीतर दो आवाज़ें चल रही थीं।

एक कह रही थी—

“ये गलत है… ये पाप है…”

दूसरी कह रही थी—

“क्या सच में पेपर लीक हो सकता है?”

मैंने हाथ पीछे कर लिया।

“ये कहाँ से मिला? और… ये गलत नहीं है क्या?”

आनंद बोला,

“मुझे नहीं पता कहाँ से आया। बस सब कह रहे हैं कि यही कल का पेपर है। तू संस्कृत में अच्छा है… मेरी मदद कर दे।”

मैंने धीरे से पूछा,

“और जिनके पास ये पेपर नहीं है… उनका क्या?”

उसके पास इस सवाल का कोई जवाब नहीं था।

उसने ज़बरदस्ती वो कागज़ मेरे हाथ में रख दिए।

मैंने सरसरी नज़र डाली।

मुझे हँसी आ गई।

“अरे… ये तो पिछले दो-तीन साल के अनसॉल्व्ड पेपर्स के सवाल लग रहे हैं। किसी ने जोड़कर बना दिया है।”

लेकिन आनंद नहीं माना।

“ठीक है, तू बस सॉल्यूशन दे दे।”

मैंने अपने नोट्स उसके हाथ में रख दिए।

“फोटोकॉपी मत कराना… पैसे क्यों खर्च करेगा? बैठकर पढ़ ले।”


अगली सुबह परीक्षा केंद्र पहुँचा तो एक अजीब नज़ारा था।

लगभग हर बच्चे के हाथ में वही प्रश्न थे।

मुझे लगा,

“जब पूरे शहर को पता है, तो ये पेपर कैसे आएगा?”

लेकिन जब प्रश्नपत्र बाँटे गए…

मेरी साँस कुछ पल के लिए रुक गई।

लगभग वही प्रश्न थे।

कुछ शब्द बदले हुए थे, लेकिन सवाल वही थे।

उस दिन पहली बार मुझे यक़ीन हुआ कि…

पेपर सचमुच लीक हो सकता है।

मैंने वही उत्तर लिखे जो वैसे भी लिखने वाला था।

न मेरे अंक बहुत बढ़े…

न मेरी ज़िंदगी बदल गई।

लेकिन मेरे भीतर कुछ टूट गया।


अगले दिन फिजिक्स का पेपर था।

दो साल की मेहनत…

एच.सी. वर्मा…

कुमार मित्तल…

और सबसे बढ़कर…

त्रिपाठी सर।

आज भी अगर कोई पूछे कि मेरी ज़िंदगी का सबसे बड़ा शिक्षक कौन था…

तो बिना सोचे उनका नाम लूँगा।

उन्होंने एक बात कही थी जो आज, AI के इस दौर में पहले से कहीं ज़्यादा सच लगती है।

“किसी प्रश्न का उत्तर जान लेने से कुछ नहीं होता… जब तक तुम यह न समझो कि प्रश्न क्या पूछ रहा है।”

“कुंजी, गाइड, इंटरनेट या भविष्य में कोई मशीन भी तुम्हें उत्तर बता देगी… लेकिन अगर समझे बिना उसे लिखोगे, तो ज़िंदगी की पहली मुश्किल में हार जाओगे।”

“अपने उत्तर खुद खोजो। उस खुशी की कोई तुलना नहीं जो अपनी मेहनत से समाधान ढूँढ़ने में मिलती है।”


शाम को फिर आनंद आया।

इस बार उसके हाथ में फिजिक्स का पेपर था।

दरवाज़े पर ही बोला,

“चल… त्रिपाठी सर के पास चलते हैं।”

मैंने दरवाज़ा पूरा खोला भी नहीं।

धीरे से कहा,

“न मैं ये पेपर देखूँगा… और न इसे लेकर सर के पास जाऊँगा।”

वह हैरान था।

“अगर सबने देख लिया और हमारे नंबर कम आ गए तो?”

मैंने मुस्कुराकर कहा,

“तो क्या हुआ? नंबर ही तो हैं। ज्ञान ज़्यादा ज़रूरी है।”

वह कुछ पल मुझे देखता रहा।

फिर बिना कुछ कहे चला गया।

दरवाज़ा बंद हुआ…

लेकिन मन के अंदर एक और दरवाज़ा खुल गया।

पूरी रात यही सोचता रहा—

“क्या मैंने सही किया?”

“अगर सच में यही पेपर आया तो?”

“अगर मेरी डिस्टिंक्शन छूट गई तो?”


रात को पापा मेरे कमरे में आए।

उन्होंने शायद मेरे चेहरे पर चल रही लड़ाई पढ़ ली थी।

सिर्फ इतना कहा—

“बेटा… नंबर से ज़्यादा कीमती तुम्हारा आत्मविश्वास है।”

“गलत तरीके से मिले नंबर कुछ दिन खुशी देंगे…”

“लेकिन पूरी ज़िंदगी तुम्हें खुद पर भरोसा नहीं करने देंगे।”

उस रात मुझे नींद शायद कम आई…

लेकिन आत्मा बहुत शांत थी।


अगली सुबह परीक्षा शुरू होने से पहले पूरा माहौल अलग था।

हर बच्चा कुछ गिने-चुने सवाल ही दोहरा रहा था।

मुझे समझ आ गया…

पेपर फिर लीक हुआ है।

इस बार घबराहट पहले से ज़्यादा थी।

प्रश्नपत्र हाथ में आया…

मैंने पहला पन्ना पलटा…

फिर दूसरा…

और अचानक…

चेहरे पर मुस्कान आ गई।

पूरे हॉल में सन्नाटा था।

बाहर निकला तो कई बच्चे रो रहे थे।

किसी ने कहा,

“हमने तो सिर्फ वही पढ़ा था…”

तभी सामने आनंद दिखा।

उसकी आँखों में मायूसी थी।

मेरे पास आकर बस इतना बोला—

“यार… बहुत गड़बड़ हो गई।”

कुछ पल रुककर मुस्कुराया।

“तू सही था…”

उस दिन मुझे अपने नंबरों से ज़्यादा…

अपने फैसले पर गर्व हुआ।


आज उन बातों को कई साल हो चुके हैं।

दुनिया बदल गई।

परीक्षाएँ बदल गईं।

इंटरनेट आया…

ओपन बुक एग्ज़ाम आए…

TOEFL आया…

ऑनलाइन प्रोग्रामिंग टेस्ट आए…

और अब AI भी आ गया।

आज किसी भी सवाल का उत्तर कुछ सेकंड में मिल जाता है।

लेकिन एक चीज़ आज भी नहीं बदली।

उत्तर मिल जाना और उत्तर समझ जाना… दोनों अलग बातें हैं।

AI आपको जवाब दे सकता है।

किताबें आपको तरीका बता सकती हैं।

शिक्षक रास्ता दिखा सकते हैं।

लेकिन चलना…

समझना…

गिरकर उठना…

और खुद समाधान तक पहुँचना…

यह काम आज भी आपको ही करना होगा।

शायद इसलिए ज़िंदगी में सबसे बड़ी परीक्षा कभी बोर्ड एग्ज़ाम नहीं होती।

सबसे बड़ी परीक्षा होती है…

जब आपके सामने गलत रास्ता आसान लगे… और सही रास्ता कठिन।

उस दिन अगर आप सही रास्ता चुन लेते हैं…

तो हो सकता है आपके नंबर कुछ कम आएँ…

लेकिन आपका आत्मविश्वास कभी कम नहीं होगा।

और विश्वास मानिए…

मार्कशीट की उम्र कुछ साल होती है।

लेकिन ईमानदारी से कमाया हुआ आत्मविश्वास पूरी ज़िंदगी आपका साथ देता है।

Paper Leak – The Marks We Earn, The Confidence We Keep

There was a time when Board examination results were published in newspapers. Early in the morning, families would eagerly wait for the newspaper to arrive, searching for their roll numbers with anxious hearts. In those days, finding an “F” next to someone’s roll number was rare. It was the 1990s, when the Uttar Pradesh Board was considered one of the finest and toughest education boards in India.

Yes, you read the title correctly.

Paper leaks and cheating existed even back then.

Many people would be surprised to know that in 1992, an Anti-Cheating Act was introduced in Uttar Pradesh. That year, the pass percentage dropped dramatically. Whether it was solely because of the new law or because police officers were stationed at examination centres, no one can say for certain. But one thing was evident—the mere presence of the police was enough to create fear. Perhaps that fear still exists within many of us. The British may have left India, but they left behind a system where people feared the police more than they trusted them.


It was during those days that our Board examinations were underway.

The next day’s paper was Sanskrit, the third paper of the Hindi examination.

I was a Science student. Physics, Chemistry, and Mathematics had consumed almost all of my time throughout the year. Whatever little time remained was devoted to English. To be honest, I had barely touched my Hindi textbooks. I had only gone through previous years’ question papers and their solutions.

Sanskrit, however, was my strength.

I had studied in a Shishu Mandir school, where Sanskrit grammar was taught thoroughly. Scoring well in Sanskrit was never very difficult if your grammar was strong.

That morning, just after sunrise, someone knocked on our front door.

My mother called out,

“See who has come so early in the morning.”

I walked into the sitting room and found my friend Anand waiting for me.

The moment he saw me, he said excitedly,

“I’ve got tomorrow’s Sanskrit question paper.”

For a few seconds, I simply stared at him.

“But… the exam is tomorrow.”

He pulled out a few sheets of paper and handed them to me.

“I need you to solve these.”

At that moment, two voices were fighting inside me.

One whispered,

“This is wrong. This is cheating.”

The other wondered,

“Can a Board examination paper really be leaked?”

I instinctively stepped back.

“Where did you get this? And isn’t this completely wrong?”

Anand shrugged.

“I don’t know where it came from. Everyone says it’s tomorrow’s paper. You’re good at Sanskrit. Just help me.”

I asked him quietly,

“What about the students who don’t have this paper?”

He had no answer.

Instead, he forced the papers into my hands.

I glanced through them.

Honestly, they looked like someone had simply combined questions from the previous two or three years’ unsolved papers.

I smiled and said,

“These are just old Board questions put together. Someone is fooling you.”

But Anand wasn’t convinced.

“Fine… just give me the answers.”

I handed him my notes.

“There’s no need to spend money photocopying them. Sit here and study or write down what you need.”


The next morning, when I reached the examination centre, I noticed something strange.

Almost every student was carrying the same set of questions.

I thought to myself,

“If the entire town already has this paper, surely it can’t be the real one.”

Then the answer sheets were distributed.

A few moments later, the question papers arrived.

As I looked through them, I froze.

Most of the questions were exactly the same.

A few words had been changed here and there, but they were unmistakably the same questions.

That was the first time I truly believed…

Question papers could actually be leaked.

Fortunately, I had written the same answers I would have written anyway. My preparation hadn’t changed because of those papers, and my final marks weren’t significantly different.

But something inside me had changed forever.


The following day was the Physics examination.

I had spent two years preparing for it.

Hours with H.C. Verma, Kumar Mittal, and above all…

Tripathi Sir.

Even today, I consider him one of the greatest teachers in my life.

Many of the lessons he taught us are even more relevant today, in the age of Artificial Intelligence.

He would always say,

“Knowing the answer is useless unless you first understand the question.”

“Guidebooks, answer keys, and one day perhaps even machines will tell you the solution. But if you apply it without understanding it, life will expose your weakness.”

“Always trust yourself enough to search for the answer on your own. The satisfaction of discovering a solution through your own effort is far greater than simply passing an examination. Exams are only a medium; real success lies in what you actually learn.”


That evening, Anand came back.

This time, he had the Physics Paper I in his hand.

Standing at my door, he smiled and said,

“See? Yesterday everyone had the paper. Imagine what would have happened if we hadn’t. Look… I’ve got tomorrow’s Physics paper too. Let’s take it to Tripathi Sir.”

I stopped him at the entrance.

“I won’t even look at it,” I said.

“And I’m certainly not taking it to Sir.”

He looked surprised.

“But what if everyone else scores more than us?”

I smiled.

“So what? They’re only marks. I’d rather gain knowledge than borrowed marks. After all, it’s just a Board examination.”

Anand quietly walked away.

After closing the door, I sat alone for a long time.

Had I done the right thing?

What if the paper was genuine?

What if I lost my distinction because of my stubbornness?


Late that night, my father came into my room.

Perhaps he had read the battle that was still going on inside me.

He simply said,

“Son, your confidence is worth far more than your marks.”

“Marks earned through dishonest means may make you happy for a few days…”

"…but they will steal your faith in yourself for the rest of your life."

Those words stayed with me.


The next morning, the atmosphere outside the examination hall felt different.

Students were revising only a handful of selected questions.

I understood.

The paper had leaked once again.

This time, my heart was racing.

The question paper was placed on my desk.

I turned the first page…

Then the second…

And suddenly, I smiled.

Not a single question matched the leaked paper.

The examination hall fell strangely silent.

Outside, disappointment was written on many faces.

Some students were almost in tears.

“We prepared only those questions…”

I heard someone say.

Just then, I saw Anand walking towards me.

He looked defeated.

After a long pause, he smiled faintly and said,

“Everything went wrong.”

Then he looked at me and added,

“You were right.”

That day, I wasn’t proud because of my marks.

I was proud because I had trusted myself.


Many years have passed since then.

The world has changed.

Examinations have changed.

The internet arrived.

Open-book examinations became common.

TOEFL, online programming contests, coding platforms, and now Artificial Intelligence have transformed the way we learn.

Today, almost any answer is only a few seconds away.

But one truth remains unchanged.

There is a huge difference between finding an answer and understanding it.

AI can provide solutions.

Books can explain methods.

Teachers can show the path.

But understanding the problem, thinking independently, making mistakes, and finally discovering the solution—that journey still belongs to you alone.

Perhaps that is why the biggest examination in life is never a Board examination.

The biggest examination comes when the easier path is dishonest, and the harder path is honest.

If you choose the honest path that day, your marks may not always be the highest…

But your confidence will always remain your own.

And believe me—

A marksheet has a life of only a few years.

The confidence earned through honesty stays with you for a lifetime.